अगर आप कंप्यूटर खरीदना चाहते है तो आप ज़रूर सोच रहे होंगे की लैपटॉप लेना बेहतर है या desktop । एक desktop, laptop के मुकाबले ज़्यादा Powerful होता है और पैसे भी काम लगते हैं।
अगर आपको अलग अलग जगह काम करना हैं और आप Portability चाहते हैं तो laptop एक सही विकल्प ह। सिर्फ अगर हम इस कारण को छोड़ दे तो desktop हमेशा लैपटॉप से ज़्यादा बेहतर रहेगा।
हमारे पास 7 कारण है जो की desktop को एक बेहतर विकल्प बनाते हैं।
Power, Performance और Speed प्रमुख कारण है जो की desktop को बेहतर बनाते है। Laptop भी कम Powerful नहीं है, लेकिन Desktop का मुकाबला वो नहीं कर सकते। आखिर एक छोटे से उपकरण में कितना Power मिल सकेगा। अगर आप एक Laptop लेने जायेंगे, जो की डेस्कटॉप की Performance की बराबरी कर सके, तो ये तो निश्चित है की Desktop के मुकाबले Laptop आपको बहुत महंगा पड़ेगा।
ये भी Note करने वाली बात है की पावर निर्भर करता है आपके ऊपर। अगर आप कंप्यूटर सिर्फ Internet Browsing, Videos, और छोटे मोठे काम के लिए लेना चाहते है तो काम पावर में भी आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन अगर आप Gaming, Photoshop, Autocad, जैसे सॉफ्टवेयर पर काम करते है तो Performance, Power और Speed बहुत माने रखता है।

ये सभी लोग जानते है की Laptop के मुकाबले Desktop की कीमत बहुत काम होती है। कभी कभी तो Desktop आधे कीमत में ही हो जाता है। अगर आपका बजट काम है तो Desktop बहुत बेहतर विकल्प है। Desktop आपको कम कीमत में ही मिल जायेगा और उसकी Performance भी अच्छी रहती है।
Laptop एक जगह से दूसरे जगह ले जाने में तो आसान होता परंतु Upgrade करने में बहुत ही मुश्किल। जबकि desktop upgrade करने बेहद आसान है। बस कैबिनेट खोलो और जो Parts लगाना है लगा दो।
Laptop में सारे उपकरण बहुत ही छोटे से जगह में पैक रहते है जिसके कारण एक आम इंसान को खोलना बहुत मुश्किल होता है। Laptop में आप सभी चीज़े Upgrade भी नहीं कर सकते।
Laptop Repair करने में बहुत मुश्किलें होती है। Laptop में हर Parts Repair भी नहीं होता है जिसके वजह से उसे बदलना पड़ता है। Desktop में ये Problem नहीं आती है। कुछ Laptop तो ऐसे होते है जिनमे RAM Motherboard में ही in-built होता है। उसे Upgrade भी नहीं कर सकते और Repair भी नहीं कर सकते।
Laptop बिना कुछ तोड़े खोलना भी एक आम इंसान के लिए बहुत ही मुश्किल का काम है। Laptop Repair कोई Professional आदमी ही कर सकता है।

देर रात अगर कोई Installation या Software Update हो रहा है तो आप desktop को रात भर ON छोड़ कर सो सकते है। Laptop में भी ऐसा कर सकते है परंतु वह इसके लिए नहीं बना है। Laptop ख़राब होने के chances हो सकते ह। Desktop Heavy Work के लिए बना है तो उसमे कोई दिक्कत नहीं होगी।

Laptop लेकर आप कहीं भी घूम सकते है और इसी कारण ये चोरी भी ज़्यादा होता है। Desktop चोरी नहीं हो सकता क्युकी वह घर में सुरक्षित है। Laptop चोरी बहुत ही गंभीर समस्या है अगर आप उसे किसी Public place या सफर म लेकर जा रहे हैं। Laptop हमेशा संभाल कर रखें।
Laptop Screen छोटी होती है। कई उसेर्स इसी कारण Desktops prefer करते हैं। आजकल Laptop में 14 इंच , 15 इंच , और ज़्यादा से ज़्यादा 17 इंच की Screen मिलती है। Desktops में आप अपनी मर्ज़ी से कितना भी बड़ा Monitor लगा सकते हैं जैसे 20 इंच , 22 इंच , 24 इंच, से लेकर 48 इंच तक !

Desktops बेहतर है - अगर आपको Portability की ज़रूरत भी है तो
Laptop Portable होते हैं, और कुछ लोगों के लिए, यह उन्हें पहली पसंद बनाता है। यदि आपको एक computer की आवश्यकता है जिसे आप पूरे सप्ताह विभिन्न स्थानों में उपयोग कर सकते हैं, तो एक desktop स्पष्ट रूप से अनुपयुक्त है।
यदि आपके पास जगह कम है तो यही तर्क लागू होता है। Desktop के लिए desk की जरूरत होती है, जबकि Laptop का इस्तेमाल कहीं भी किया जा सकता है।
हालांकि, इन विशिष्ट Reasons के बाहर, desktop के लाभों का अर्थ है कि वे अधिकांश लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं। वे सबसे कम कीमत पर सबसे अधिक शक्ति प्रदान करते हैं, Upgrade/मरम्मत करना आसान है, और Screen के साथ आते हैं जो अधिकांश कार्यों को करने में आसान बनाते हैं।